INDIA की सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी होगी: राहुल*

INDIA की सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी होगी: राहुल*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को झांसी में कहा कि देश के लोग भाजपा सरकार को हटाने जा रहे हैं। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। हर गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख रुपये सरकार देगी। वह क्राफ्ट मेला ग्राउंड में अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। भाजपा फिर सत्ता में आई तो संविधान खत्म कर दिया जाएगा। हम इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही क्रांतिकारी कानून लाकर साल भर के अंदर युवाओं को पक्की नौकरी देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज किया कि जब कोरोना फैल रहा था तो मोदी थाली बजवा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अरबपति बनाए हैं, जबकि हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। महालक्ष्मी योजना लाकर करोड़ों गरीब महिलाओं को हर माह 8500 रुपये और एक साल में एक लाख रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा की मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 की जाएगी। संयुक्त सभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई चरम पर है। बिजली, डीजल-पेट्रोल, सिंचाई, खाद और कीटनाशक सब महंगा हो गया। मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन उसके खर्चे दोगुने हो गए हैं।

1541 views