भाजपा ने जानबूझकर गर्मियों में कराई वोटिंग : अखिलेश

भाजपा ने जानबूझकर गर्मियों में कराई वोटिंग : अखिलेश*
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने जानबूझकर गर्मियों में वोटिंग कराई है। उन्होंने कहा कि इस गर्मी में मतदान करना आसान नहीं है, लेकिन मेरी सभी से ज्यादा से ज्यादा मतदान कर संविधान और लोकतंत्र बचाने की अपील है। हालांकि इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस आरोप पर भाजपाई कहेंगे कि वोटिंग कराने की जिम्मेदारी तो निर्वाचन आयोग की है। वोट एक महीने पहले भी पड़ सकते थे। इससे वोटिंग प्रतिशत और बेहतर होता। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के जुमले और झूठ का नाम गारंटी है। सरकार मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती है। महंगाई चरम पर है। इलेक्टोरल बांड के जरिए सरकार के मुनाफा लेने की वजह से इतनी महंगाई हुई है। उन्होंने बाइक, मोबाइल, कैमरा समेत तमाम उदाहरण देते हुए महंगाई दोगुनी हो जाने की बात कही। अखिलेश ने मतदेय स्थलों पर अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की ओर से मतदाताओं से अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

2077 views