पेटीएम से ऐसे डिलीट करें डिटेल्स*
पेटीएम की वैकिंग सुविधा का उपयोग आज बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अगर आप चाहते हैं कि इस ऐप से अपना डाटा हटा दें तो इसके लिए सबसे पहले आपको पेटीएम अकाउंट लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको हैमबर्गर मेन्यू पर जाना होगा, जो सबसे ऊपर बाईं ओर रहता है। यहां आपको प्रोफाइल सेटिंग पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपनी केवाईसी डिटेल्स हटा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको पेटीएम की कस्टमर सर्विस से ईमेल के जरिये संपर्क करना होगा। आप पेटीएम के कस्टमर केयर नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। आप मेल या कॉल करके भी केवाईसी डॉक्यूमेंट्स को रिमूव करने के लिए कह सकते हैं, जो आपने अपलोड किया है।






