बेकार का है राममंदिर, वास्तुशास्त्र के अनुरूप नहीं : रामगोपाल

बेकार का है राममंदिर, वास्तुशास्त्र के अनुरूप नहीं : रामगोपाल*
सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल ने कहा कि राम मंदिर का नक्शा वास्तुशास्त्र के अनुरूप नहीं है। यह मंदिर बेकार का है। एक निजी टीवी चैनल को दिए बयान में प्रो. रामगोपाल ने कहा कि हम प्रतिदिन राम के दर्शन करते हैं। उनसे पूछा गया था कि वे राम मंदिर दर्शन के लिए क्यों नहीं गए । इस पर उन्होने कहा कि वो मंदिर बेकार का है। उन्होंने आगे कहा कि क्या मंदिर ऐसे ही बनाए जाते हैं। दक्षिण से उत्तर तक पुराने मंदिर देखें, वे इस तरह नहीं बनाए गए।

1407 views