94 वर्षीय शंभुदयाल गुरु 1957 से लगातार कर रहे मतदान, इस बार भी नही चूके, किया अरेरा कालोनी में मतदान

*94 वर्षीय शंभुदयाल गुरु 1957 से लगातार कर रहे मतदान, इस बार भी नही चूके, किया अरेरा कालोनी में मतदान*

भोपाल,7 मई 2024

भोपाल के अरेरा कॉलोनी निवासी 94 वर्षीय श्री शंभुदयाल गुरु ने आज लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान किया । वोट देने के बाद श्री शंभुदयाल गुरु बताते है कि वे पहले आम चुनाव 1957 से लगातार मतदान कर रहे हैं।श्री गुरु के अनुसार 1 नवंबर 1956 में जब भोपाल राजधानी बनी तब वे नागपुर से भोपाल आए थे। वे तब जनसंपर्क विभाग में सहायक जनसंपर्क अधिकारी थे तथा श्री शंकरदयाल शर्मा के पीआरओ भी रहे। बाद में जनसंपर्क की नौकरी छोड़ स्टेट गजेटियर्स और स्टेट आर्काइब्स के 14 साल डायरेक्टर रहे। श्री गुरु ने भोपाल को बनते, बसते और विस्तार होते देखा। वो यहां की हर राजनीतिक-सामाजिक घटना के साक्षी हैं। लंबी सरकारी सेवा के बाद शंभुदयाल गुरु भोपाल में अरेरा कॉलोनी में निवास कर रहे हैं । श्री गुरु जाने माने इतिहासकार भी हैं l

1675 views