स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने पर 11 लाख का इनाम’

स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने पर 11 लाख का इनाम’*
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह की शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस से की गई है। होतम सिंह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था, जिसमें वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की बात कह रहे थे। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य तीन मई को फतेहाबाद के सती माता मंदिर में सभा करने आए थे। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर स्याही फेंकने के साथ काले झंडे दिखाए थे। सभा में उन पर जूता भी फेंका था। पुलिस ने जूता फेंकने वाले को हिरासत में ले लिया था। रविवार को इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें स्वयं को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का प्रत्याशी होतम सिंह बताने वाले व्यक्ति ने जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही थी

1675 views