*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लगाई शिप्रा नदी में डुबकी*
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार की प्रातः काल भोपाल से उज्जैन पहुंचे
यहां दताना मताना एयर स्ट्रिप पर उतरकर सीधे रामघाट के ठीक सामने दत्त अखाड़ा घाट पर पहुंचे
और यहां पर मोक्षदायिनी माँ शिप्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डुबकी लगाई ।।
गौरतलब है की पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत हो गई है,, पंच कोशी यात्रियों का उज्जैन आना प्रारंभ हो गया है, और स्नान के पश्चात वह एक दिन पहले ही पड़ाव क्षेत्र की ओर बद्ग रहे हैं।
यही कारण है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पंचकोशी यात्रा की शुरुआत करने के उद्देश्य से स्वयं ने भी मोक्षदायनी मां शिप्रा में डुबकी लगाई ।
यहां कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से लेकर एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक से लेकर एडीएम अनुकूल जैन एसडीएम एलन गर्ग अपर आयुक्त कृतिका भीमावत दलबल के साथ मौजूद रहे।
इस दौरान रामघाट से लेकर दत्त अखाड़ा और नरसिंह घाट की साफ सफाई भी की गई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को पंचकोशी यात्रा की शुभकामनाएं दी






