उद्योगों को बैंक कर्ज में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी : आरबीआई

उद्योगों को बैंक कर्ज में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी : आरबीआई*
बैंकों की ओर से उद्योगों को दिए गए कर्ज में मार्च, 2024 में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, पर्सनल लोन में वृद्धि कम होकर 17.7 फीसदी रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में वृद्धि दर क्रमशः 5.6 फीसदी और 21 फीसदी रही थी। आरबीआई के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों का कर्ज एक साल पहले के 15.4 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी पहुंच गया। सेवा क्षेत्र को कर्ज भी 19.6 फीसदी से बढ़कर 20.2 फीसदी पहुंच गया।

1474 views