अरुण गोविल के दो पोस्ट ने मचाई सियासी खलबली

अरुण गोविल के दो पोस्ट ने मचाई सियासी खलबली*
मेरठ में मतदान के बाद अब एक्स पर सियासत – गर्माने लगी है। टीवी सीरियल रामायण के ‘राम’ और मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रविवार को जारी दो पोस्ट ने भाजपा में खलबली मचा दी। हालांकि कुछ घंटे बाद ही पहले वाले पोस्ट को हटा दिया गया। दूसरे पोस्ट में अरुण गोविल ने मेरठ की जनता और भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का आभार जताया है, लेकिन पहला पोस्ट इतना वायरल होने लगा कि वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा।रविवार सुबह मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर सनसनी फैला दी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि ‘जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आताहै कि हमने कैसे आंखें बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया’। इस पोस्ट ने भाजपा नेताओं में खलबली मचा दी। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल होने लगा।इसके बाद दोपहर में अरुण गोविल ने दूसरा पोस्ट एक्स पर डाला और कहा कि होली के दिन 24 मार्च को भाजपा ने उनके नाम की घोषणा की और पार्टी के निर्देश पर वह 26 मार्च को सबके बीच पहुंच गए। एक महीन सबके साथ रहकर सभी के सहयोग स चुनाव प्रचार किया।

2680 views