पीएम मोदी अयोध्या में करेंगे रोड शो

पीएम मोदी अयोध्या में करेंगे रोड शो*
पीएम मोदी अयोध्या में रोड शो करेंगे। पांच मई को वह अयोध्या पहुंचेंगे। हो सकता है कि वह रामलला के दर्शन भी करें। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मई को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। यहां पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी और संगठन ने पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी के अयोध्या आगमन के कार्यक्रम की जानकारी सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के पास पहुंची। इसके बाद चुनाव कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार शुरू कर दिया गया। पीएम यहां पर कहां से कहां तक रोड शो करेंगे, इसका खाका खींचा जा रहा है। इस दौरान पीएम की ओर से रामलला के दर्शन किए जाने की भी संभावना है।

1809 views