जांच एजेंसियों का हो रहा राजनीतिकरणः मायावती*
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर रही है, कांग्रेस के शासनकाल में भी ऐसा ही होता था। यह बात उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मुरैना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही।मायावती ने कहा अगर निष्पक्ष चुनाव होते हैं व ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होती है, तो भाजपा के लिए जीतना आसान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में महंगाई और बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। केंद्र की भाजपा सरकार इन पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। मायावती ने कहा कि गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ-साथ मध्यम वर्ग और मजदूरों के लिए अच्छे दिन का भाजपा का वादा पूरा नहीं हुआ है और लोग अब जानते हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी की गारंटियां खोखली हैं।






