भाजपा ने 22 अरबपतियों के लिए काम कियाः राहुल

भाजपा ने 22 अरबपतियों के लिए काम कियाः राहुल*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 22 अरबपतियों के लिए काम किया है, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहकर उनका अपमान करती है। आदिवासी वनवासी नहीं हैं, वे आदिवासी हैं, यानी जमीन, जंगल और पानी पर पहला अधिकार उनका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों का अधिकार छीनकर उद्योगों को दे दिया है। कांग्रेस आदिवासियों को उनका हक वापस दिलाएगी।बीजद और भाजपा दोनों साथः राहुल गांधी ने कटक के सालेपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी जहां कुछ उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाते हैं वहीं, मुख्यमंत्री पटनायक केवल राज्य के चुनिंदा लोगों के लिए काम करते हैं। दावा किया कि भले ही बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन वास्तव में वे एक साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसे साझेदारी कहें या कुछ और नाम दें लेकिन बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं। भले ही पटनायक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार उनके सहयोगी वीके पांडियन चला रहे हैं। उन्होंने जनता का धन लूटने का भी आरोप मढ़ा।

1742 views