कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया
बम के भाजपा में आने पर विजय वर्गी और मेंदोला की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इंदौर 29 अप्रैल इंदौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। अक्षय के इस कदम से कांग्रेस मैं भूचाल आ गया। बताया जाता है कि अक्षय के भाजपा में शामिल होने के मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि जैसे ही लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई और कांग्रेस ने देरी से अक्षय कांति बम को प्रत्याशी घोषित किया तब ही राजनीतिक क्षेत्र में यहां चर्चा जोरों से चल पड़ी थी कि अक्षय नामांकन वापसी के दौरान अपना नाम वापस ले लेंगे जो आज उन्होंने साबित कर दिया।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक अक्षय को भाजपा में लाने के लिए विजयवर्गी ने भाजपा हाई कमान शिव चर्चा की और फिर आपने खास रमेश मेंदोला के साथ मिलकर एक होटल में रणनीति बनाई और फिर अक्षय को भाजपा की सदस्यता दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

1809 views