मोदी की झूठ की फैक्ट्री हमेशा नहींचलेगी:मल्लिकार्जुन खरगे

मोदी की झूठ की फैक्ट्री हमेशा नहींचलेगी:मल्लिकार्जुन खरगे*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी भाजपा के दावे को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि मोदी की झूठ की फैक्ट्री हमेशा नहीं चलेगी। असम में बारपेटा जिले के कयाकूचि में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और 65 प्रतिशत शिक्षित युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए निश्चित रूप से सत्ता में आएगा। सरकार बनने पर हम महंगाई को काबू करेंगे हम सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्तियां भरेंगे। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठों का सरदार करार दिया।

2010 views