पहली मई को रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को रामलला के दर्शन करेंगी। वह अयोध्या आने वाली तीसरी और रामलला के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2021 में रामलला के दर्शन किए थे। राष्ट्रपति के रूप में दिवंगत ज्ञानी जैल सिंह भी 1983 में अयोध्या आ चुके हैं। तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन-पूजन किया था।राष्ट्रपति मुर्मू एक मई को शाम चार बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह हनुमागढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला के दर्शन करेंगी। शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और अभिषेक करने के साथ महाआरती में शामिल होंगी। यहां से श्रीरामजन्मभूमि पहुंचेंगी। शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में भाग लेंगी। यहां से 7.15 बजे राम कुबेर टीला का दर्शन करेंगी। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की संभावना है।






