सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी दिलाएंगे, कर्ज माफ करेंगे’, संभल से अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी दिलाएंगे, कर्ज माफ करेंगे’, संभल से अखिलेश यादव ने भरी हुंकार*
अखिलेश यादव ने रविवार को संभल लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया1 अखिलेश ने कहा कि चुनाव गर्मियों का है। जिस तरह का माहौल नजर आ रहा है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। तीसरा चरण महत्वपूर्ण है। इस हिस्से से शुरू होकर हमारे घर तक चुनाव है। यहां से मैनपुरी तक चुनाव होने जा रहा है। अखिलेश ने कहा, रामपुर और मुरादाबाद जीत रहे हैं। फिर संभल कैसे पीछे छूटेगा। जब भाजपा की सबसे ज्यादा हार वाली सीट की गिनती हो, उसमें भी संभल आना चाहिए। चुनाव श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। बर्क साहब को श्रद्धांजलि देने का वक्त है। वह अपने लोगों के हक को हमेशा खड़े रहते थे। भाजपा वाले घूम रहे हैं। पहले इन्होंने 400 पार का नारा दिया। दूसरा चरण में भूल गए। इन्हें हवा का रुख नहीं पता था। इसलिए 400 पार कह रहे थे। इस बार जनता 400 हराने जा रही है।

1608 views