NOTA को मिलें सबसे ज्यादा वोट तो दोबारा हो चुनाव, उम्मीदवारों पर लगेबैन; SC मेंनई अर्जी*
लोकसभा चुनाव के बीच एक और याचिका सुप्रीम अदालत में पहुंची है। इस अर्जी में मांग की गई है कि यदि किसी सीट पर सबसे ज्यादा वोट NOTA को मिलें तो दोबारा इलेक्शन कराया जाए। इस पर आयोग से जवाब मांगा गया है। चुनाव में ईवीएम से वोटिंग के बाद हर वीवीपैट का मिलान करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस बीच एक और याचिका सुप्रीम अदालत में पहुंची है, जिसमें मांग की गई हैकि यदि किसी सीट पर सबसे ज्यादा वोट NOTA के हों तो दोबारा इलेक्शन कराया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ नेकहा, ‘यह बात चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी है। ऐसे में हम देखते हैं कि चुनाव आयोग क्या जवाब देता है।’ यह टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच नेआयोग को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।






