कांग्रेस के शहजादे बड़ी मुसीबत लाने वाले हैं, पीएम मोदी ने राहुल गांधी के साथ लालू यादव को भी घेरा*
लोकसभा चुनाव 2024 में मुंगेर से एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने मुंगेर पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सफियासराय हवाई अड्डा के मंच से बिहार के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। रैली के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी केंद्रीय मत्री गिरिराज सिंह समेत कई बीजेपी और एनडीए के नेता मौजूद थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था करके ओबीसी के हिस्से का आरक्षण मुसलमानों को देने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंनेन्हों नेमुंगेर के राहुल गांधी को कांग्रेस का शहजादा बताते हुए नरेंद्र मोदी कहा कि वह आपके लिए बड़ी मुसीबत लाने वाले हैं जिसे समझने की जरूरत है। कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि जब उनकी सरकार बनेगी तो देशभर में हर परिवार की कमाई का और प्रॉपर्टी का सर्वे कराएंगे। अब आप जानते हैं कि परिवार के पास छोटी-मोटी दुकान, मकान जमीन या बचत होती है। हमारी माताओं बहनों के पास कुछ जेवर होते हैं। स्त्री धन के रूप में कुछ न कुछ होता है। भ्रष्टाचार करके दूसरों को तबाह करने वाली कांग्रेस की पूरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस कहती है कि किसानों के घर और जमीनों का सर्वे करेगी और विरासत टैक्स लगाएगी। वह तो दावा करते हैं कि हर एक का एक्स-रे निकालेंगे। यानी आपकी संपत्ति पर भारी खतरा है।साथ बेगूसराय से बीजीपी और खगड़िया से लोजपा आर के प्रत्याशी राजेश वर्मा को वोट देने की अपील की।






