अयोध्या राम मंदिर में पहली बार भव्यता से मनेगा जानकी जन्मोत्सव

अयोध्या राम मंदिर में पहली बार भव्यता से मनेगा जानकी जन्मोत्सव*
चैत्र मास में रामलला के प्राकट्योत्सव के बाद अब माता जानकी के प्राकट्य की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनक नंदिनी माता जानकी का प्राकट्योत्सव इस साल बैसाख शुक्ल नवमी पर जानकी नवमी पर्व मनाया जाएगा। विडम्बना यह है कि जानकी नवमी को लेकर उदया तिथि का भेद भी सामने आया है। छोटी देवकाली मंदिर में जानकी नवमी का उत्सव 16
मई को मनाया जाएगा जबकि वैष्णव परम्परा के मंदिरों में 17 मई को आयोजन की जानकारी मिली है। फिलहाल इस साल पहली बार राम मंदिर में भी पूरी भव्यता के साथ जनकनंदिनी माता जानकी का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा राम मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार का विग्रह प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस विग्रह में राम-लक्ष्मण, सीता के साथ हनुमान जी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राम मंदिर में सीता रसोई की भी परिकल्पना की गयी है। यहीं भगवान के भोग का प्रसाद भी निर्मित होगा। इस सीता रसोई का निर्माण राम मंदिर के उत्तर में किया गया था जहां पहले सीता रसोई-राम जन्मस्थान मंदिर था लेकिन वास्तु शास्त्र के दृष्टिगत इस स्थान को बदलकर नया स्थान चिह्नित करने पर मंथन चल रहा है।

1876 views