चारधाम यात्रा पर सीमित हुआ रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री धामों में हररोज इतने दर्शन

चारधाम यात्रा पर सीमित हुआ रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री धामों में हररोज इतने दर्शन*
11 हजार तक पंजीकरण प्रतिदिन हो सकेंगे। केदारनाथ धाम में 15 हजार दर्शन कर सकते थे। यहां 18 हजार तक पंजीकरण हो सकेंगे। बदरीनाथ धाम में 16 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे, सीमित किया जा रहा। चारधाम यात्रा के पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिर्फ दस दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख पार करने से पर्यटन विभाग सतर्क हो गया है। धामों में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसे देखते हुए पंजीकरण को नियंत्रित कर दिया गया है। बदरीनाथ में 20 हजार, केदारनाथ में 18 हजार, यमुनोत्री में नौ हजार और गंगोत्री में अधिकतम 11 हजार पंजीकरण ही प्रतिदिन होंगेहों गे। चारों धामों में श्रद्धालुओं के लिए आवासीय सुविधा बेहद सीमित संख्या में है। इसे देखते हुए पूर्व के वर्षों में प्रति धाम प्रतिदिन श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संख्या को सीमित कर दिया गया था। इस वर्ष चारधाम यात्रा पंजीकरण के पहले ही दिन से जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। दस दिन में कुल पंजीकरण का आंकड़ा 14.39 लाख को पार कर गया है। ऐसी स्थिति में धामों में व्यवस्था बनाने के लिए पंजीकरण को नियंत्रित किया गया है।

1675 views