तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1,352 प्रत्याशी

तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1,352 प्रत्याशी*
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की लड़ाई में कुल 1,352 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैलों लोकसभा की 95 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों पर सबसे अधिक 658 उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 95 सीटों के लिए 2,963 नामांकन दाखिल किए गए थे। मप्र की वेतूल सीट से आठ उम्मीदवार भी शामिल हैं, जहां दूसरे चरण में ही मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी के निधन के कारण मतदान टाल दिया गया था। मतपत्रों की जांच में 1,563 नामांकन सही पाए गए थे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल के बाद अब मैदान में सिर्फ 1,352 प्रत्याशी रह गए हैं। गुजरात की सूरत से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया है, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था और बाकी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था।

1809 views