हिंदुत्व की आड़ में अल्पसंख्यकों पर जुल्म कर रही भाजपा: मायावती*
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि भाजपा और आरएसएस हिंदुत्व की आड़ में अल्पसंख्यक समाज पर जुल्म कर रहे हैं। द्वेष भावना से काम हो रहा है। गरीब की हालत खराब है। किसान, पिछड़ा वर्ग परेशान है। कांग्रेस की तरह भाजपा भी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। मायावती ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करती है। कांग्रेस की तरह भाजपा भी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विकास के नाम पर किसानों की जमीन अधिगृहित की जाती है, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता है। सरकारी कर्मचारियों के आरक्षण में भी भाजपा सरकार ने गलत काम किया है। अपने संबोधन में मायावती ने कहा कि ज्यादातर समय देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गलत नीतियों के कारण आज कांग्रेस केंद्र में ही नहीं, बल्कि कई सहयोगी दल भी सत्ता में नहीं हैं। अब भाजपा भी यही काम कर रही है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उनकी सरकार में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी वर्ग का विकास रुक गया है। बड़े- बड़े पूंजीपतियों और धन्ना सेठों को फायदा पहुंच रहा है। देश में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहा है। विरोधी पार्टियां साम, दाम, दंड भेद की नीति अपनाकर सत्ता हथियाना चाहती हैं और हमें उन्हें यह करने से रोकना है। इनके बहकावे में नहीं आना है, क्योंकि इनका चुनावी घोषणा-पत्र हवा-हवाई है। इसकी जमीनी हकीकत कुछ नहीं हैं। वर्षों से नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं है। आरक्षण को प्रभावहीन बना दिया है।प्रदेशों की सत्ता से बाहर है।






