सपा के लिए भी वोट मांगेंगे राहुल-प्रियंका गांधी, पीडीए के दांव में दम भरेंगे कांग्रेस के दलित नेता

सपा के लिए भी वोट मांगेंगे राहुल-प्रियंका गांधी, पीडीए के दांव में दम भरेंगे कांग्रेस के दलित नेता*
कांग्रेस यूपी में अपने सहयोगी दल सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) के दांव में ही अपना भी सियासी भविष्य देख रही है। इस दांव को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अपने दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के चर्चित नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारेगी। सपा प्रत्याशियों के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ ही इन नेताओं की सभाएं भी कराई जाएंगी। यूपी में गठबंधन के बाद कांग्रेस के कोटे में महज 17 सीटें आई हैं, जबकि 63 सीटें सपा के पास हैं। ऐसे में सियासी ताकत के लिए सपा प्रत्याशियों की जीत भी कांग्रेस के लिए उतनी ही जरूरी है। तय रणनीति के तहत बुधवार को गाजियाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन की मजबूती का संदेश दिया ।

1474 views