पहले मतदान-फिर जलपान अपील के साथ मायावती ने कहा- मन्दिर-मस्जिद के नाम पर वोट का न हो गलत इस्तेमाल*
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कल यानि 19 अप्रैल को होगी। इससे पहले गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों ने वोट डालने की अपील की है। मायावती ने लोगों से अपील की है कि अपने वोट का गलत इस्तेमाल न होने दें और सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। मायावती ने ये भी कहा कि यही बाबा साहब के प्रति श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश में 18वीं लोकसभा हेतु सात चरणों में हो रहे आमचुनाव में कल मतदान के पहले चरण से ही, ’पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ अपने वोट के बहुमूल्य संवैधानिक अधिकार का निर्भय होकर इस्तेमाल करके देश में ग़रीबों, बों मेहनतकशों, शों वंचितों की बहुजन-हितैषी सरकार चुनें, यही पुरज़ोर अपील। परमपूज्य बाबासाहेब डा भीमराव अम्बेडकर के अनुपम संविधान के तहत बिना किसी भेदभाव के एक वोट का मिला अधिकार ऐसी लोकतांत्रिक शक्ति है जिसके जरिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके गरीब, कमजोर व उपेक्षित लोग अपना उद्धार खुद करने योग्य बनकर अपनी गरीबी व लाचारी का जीवन दूर कर सकते हैं।






