अमरनाथ यात्रा : देशभर की 540 बैंक शाखाओं में पंजीकरण शुरू

अमरनाथ यात्रा : देशभर की 540 बैंक शाखाओं में पंजीकरण शुरू*
देशभर की 540 बैंक शाखाओं में सोमवार से अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया (ऑफलाइन) शुरू की गई। जम्मू-कश्मीर की अधिकृत 21 बैंक शाखाओं के साथ अन्य राज्यों में यस बैंक में भी यात्री पंजीकरण किया जा रहा है। इस साल 52 दिन की अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगी। ऑनलाइन यात्री पंजीकरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

2479 views