अयोध्या-मथुरा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : वाड्रा

अयोध्या-मथुरा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : वाड्रा*
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को वृंदावन पहुंचे। बांकेबिहारी के दर्शन पूजन के बाद अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच कहा कि यहीं नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। यह एक पुकार है। लोग उनकी मेहनत को समझते हैं। लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं उन्होंने कहा कि वह राजनीति में रहें या न रहें, देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए मेहनत करते रहेंगे। देश में बदलाव का माहौल है। उनका पूरा परिवार मेहनत से काम कर रहा है। अयोध्या हो या फिर मथुरा वह हर जगह को एक तरह से देखते हैं। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। जब भी किसी को कोई परेशानी होती तो वह भगवान को याद करता है। किसी नेता या पार्टी को नहीं। धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का प्रचार का अपना तरीका है। उनका पूरा परिवार भेदभाव से दूर कर धर्म निरपेक्ष है। ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि हम सब देश में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाएंगे।

1675 views