प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 15 एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ,अलीगढ़ सहित 5 शहरों को मिला नया हवाई अड्डा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लगभग 10000 करोड़ रुपये की लागत से 12 नए टर्मिनल भवनों सहित 15 हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस परियोजना में पुणे कोल्हापुर ग्वालियर जबलपुर दिल्ली लखनऊ अलीगढ़ आजमगढ़ चित्रकूट मुरादाबाद श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवन शामिल हैं।पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस परियोजना में पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवन शामिल हैं। साथ ही, रविवार को कडप्पा, हुबली और बेलगावी हवाई अड्डों के नए टर्मिनल भवनों के लिए आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






