परिवारवादी लोग मोदी को गाली दे रहे हैं, ये भूल जाते हैं विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ में कहा 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं,पीएम ने कहा, “आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।पीएम ने कहा, “पिछले कई दिनों से मेरे समय की मर्यादा के कारण मैं एक ही स्थान से देश के अनेकों प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण कर रहा हूं। जब लोग सुनते हैं कि देश में एक साथ इतने हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, आईएएम, एम्स लोग अचरज हो जाते हैं….लोग कहते हैं कि ये चुनाव का मौसम है, चुनाव के मौसम में पहले क्या होता था? पहले की सरकारों में बैठे लोग जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए घोषणाएं कर देते थे, कभी-कभी इनकी हिम्मत इतनी होती थी की सदन में भी रेलवे की घोषणाएं घोषित कर देते थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।पीएम ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है ‘मैं हूं मोदी का परिवार’






