आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में किया बदलाव

आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में किया बदलाव*
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने क्रेडिट कार्ड जारी करने और उसके इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत क्रेडिट कार्ड लेते वक्त अब ग्राहकों को अपने हिसाब से कार्ड नेटवर्क चुनने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आरबीआई ने बुधवार को बैंक, गैर बैंकिंग कंपनियां और कार्ड जारीकर्ता नेटवर्क के नए दिशा-निर्देश जारी किए। आरबीआई ने पाया है कि कार्ड जारी करते समय ग्राहकों को यह नहीं बताया जाता कि उन्हें किस नेटवर्क का क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है। इसी कारण नई व्यवस्था लागू की गई है।आरबीआई का यह ताजा निर्देश उन क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं पर लागू नहीं होगा, जिनके द्वारा जारी सक्रिय कार्डों की संख्या 10 लाख या उससे कम है।

1809 views