राहुल गांधी ने किया पांच गारंटी का एलान:30 लाख नौकरी, ट्रेनी को एक लाख रुपये
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंची हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने एक जनसभा भी की है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है। कांग्रेस ने कहा कि एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे।






