इंदौर । शहर के दो प्रमुख मार्ग एकांकी किये जाने से आने वाले पर्यटकों का आस पास के बाजारो व्यवसाय छिन्न गया है ।
राजबाड़ा के आस पास के सभी व्यापारी परेशान हो रहे है । व्यवसायी चाहते है राजबाड़ा से सुभाष चौक पार्किंग तक का मार्ग टू वे रख दिया जाए।
इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि एमजी रोड ओर जवाहर मार्ग एकांकी किया गया जिसे हम सहमत है लेकिन राजबाड़ा क्षेत्र जहां सबसे बड़ा तबका पर्यटकों का आता है उन्हें सुभाष चौक पार्किंग जो इस क्षेत्र का नगर निगम द्वारा बनाया बड़ा पार्किंग है । व्यापारियों का दर्द है कि एकांकी मार्ग के चलते राजबाड़ा से सुभाष चौक की ओर पार्किंग न होने से उनका ओर पर्यटकों का व्यवस्यायिक व्यवहार छिन्न गया है । 600 दुकानों पर 3000 से ज्यादा कर्मचारियों को पालन पोषण इन्ही पर्यटकों के खरीदी के चलते होता है। एकांकी मार्ग में पर्यटक उनकी पहुंच से दूर हो गया । राजबाड़ा से सुभाष चौक पार्किंग महज 500 मीटर पर है एकांकी मार्ग होने से अब यह पार्किंग खाली पड़ा रहने लगा है । व्यापारियों ने कल एडिशनल पुलिस कमिश्नर यातायात पश्चिम अरविंद तिवारी से मुलाकात कर व्यवस्यायिक क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया । यातायात अधिकारी तिवारी ने व्यापारियों से कहा कि एकांकी मार्ग को लेकर महापौर कलेक्टर ओर पुलिस कमिश्नर ही निर्णय लेंगे । सभी व्यवसायी उन तक अपनी बात पहुंचाइये । उन्होंने कहा कि आप के क्षेत्र में ऑटो ओर इ रिक्शा के चलते जो व्यवधान हो रहा है उसके निराकरण पर हम अवश्य एक्शन प्लान बनाकर हल कर देंगे । बाजारो की सड़कों पर दुकानदारों के वाहन पार्किंग का दबाव पर भी एक प्लान बनवा रहे जिसमे सभी व्यापरिक संगठनों के साथ बैठक कर सहमति बनाकर प्लान एक्जईक्यूट किया जाएगा जिससे व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। गोपाल मंदिर से सराफा ओर पिपली बाजार से सराफा की ओर से आने वाले वाहन आवागमन के दबाव को देखते हुए सराफा चौराहे पर वाहन पार्किंग करने वालो पर चालानी कार्यवाही भी शुरू की जाएगी । इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र के सभी 600 दुकानदार के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन महापौर – कलेक्टर ओर पुलिस आयुक्त को देकर एकांकी मार्ग में 500 मीटर क्षेत्र राजबाड़ा से सुभाष चौक पार्किंग को टू वे करने की मांग की जाएगी।व्यापरिक समूह में अध्यक्ष अक्षय जैन राजेश जैन (गीतांजली) अभिषेक डोसी , पवन पंवार, राजू मिनी मैजिक प्रथम डागा सहित अनेक व्यापारी थे ।






