_इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज “घेरा डालो,डेरा डालो

*_इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज “घेरा डालो,डेरा डालो” आंदोलन के तहत दूसरे चरण में आर.टी.ओ कार्यालय में आमजनता को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आर.टी.ओ को ज्ञापन सौंपा।_*
*_आर.टी.ओ से पूछे सवाल,मांगा जवाब।_*
——————————————————
_इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं राजेश जोशी के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी ने “घेरा डालो,डेरा डालो”आंदोलन के तहत दूसरे चरण में नायता मुंडला स्थित आर.टी.ओ कार्यालय पर आर.टी.ओ श्री प्रदीप शर्मा जी,ए.आर.टी.ओ श्रीमती अर्चना मिश्रा जी को ज्ञापन सौंपा,आर.टी.ओ से पूछे सवाल,मांगा जवाब।_

_शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की वाहनों में हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है मगर शासन प्रशासन ने जिन कम्पनियों को यह जिम्मेदारी दी है वे उसको पुरी नही कर पा रहे है। वाहनों में हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट नही लगने के कारण पुलिस एवं आर.टी.ओ. द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है जिससे आम नागरिक परेशान है। जिन भी कम्पनियों को यह जिम्मेदारी दी गई है वे इस ओर ध्यान नही दे रहे है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड रहा है। जिनके वाहनों के नम्बर प्लेटों की बुकिंग नही हो पा रही है पोर्टल पर दर्ज वाहनो के डाटा मेच नही होने से एचएसआरपी की बुकिंग नहीं हो पा रही है विभाग की गफलत के कारण कई वाहनों की जानकारी वाहन पोर्टल पर गलत दर्ज कर दी गई है। इसकी नम्बर प्लेट की ऑनलाईन बुकिंग नही हो पा रही है शोरूम पर संपर्क करने पर यहां से बुकिंग नही हो पा रही है अब नम्बर प्लेट लगाने के लिये आवेदक परिवहन विभाग के चक्कर काट रहे है वही आम नागरिक को नये एवं पुराने लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवाने है या रिन्यूव कराने है वह भी आई.टी.ओ. से नही मिल रहे है वीडियाकोच बसों में ट्रेवल्स वाले खुलेआम रोडों पर बसों को खड़ी कर छत पर लगेज लाद रहे है। इसे लेकर पहले आदेश दिये जा चुके है कि कार्यवाही की जाये,मगर आर.टी.ओ. व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है बसों पर ट्रक की तरह सामान लादने के खिलाफ मामला कई बार उठ चुका है इससे हादसे होते है। कई दुर्घटना भी हो जाती है बसों की छतों पर अनाप शनाप सामान भरा होने से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई है इसके बाद भी कभी कभार ही कार्यवाही होती है चुंकि मामुली जुर्माना होता है इसलिये बस मालिक बेफिक्री भी नही करते है। वही कई बसे ट्रक व अन्य वाहन बिना परमिट फिटनेस के वाहनो का संचालन कर रहे है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये,होली सहित विभिन्न त्योहारों पर प्रायवेट बस संचालकों द्वारा मनमाना यात्री शुल्क वसुलते है त्यौहारों पर एक गुना किराये के बदल चार से पांच गुना किराया वसुला जाता है जिससे यात्रियों को अधिक भार सहना पड़ता है ऐसे बस संचालकों पर भी कार्यवाही की जाये निर्धारित किराया ही लिया जावे,त्यौहारों पर तिगना चौगुना किराया नही वसुला जाये एवं हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट सभी वाहनों पर जब तक नही लग जाये चालानी कार्यवाही रोकी जाये। हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट टू व्हिलर,फोर व्हिलर सहित अन्य वाहनों में जो वर्तमान में राशी आम जनता से ली जा रही है वह राशी ज्यादा है आम जनता उसका भुगतान करने में असमर्थ है हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट लगाने के शुल्क में कमी जाये।_

_शहर कांग्रेस कमेटी मांग करती है शीघ्र ही इन सभी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाये।_

_मुख्यरूप से संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल,राजेश जोशी,राजू पाल,सलीम शेख,गोलू सिरसिवाल,दिनेश कुशवाह,संजय शुक्ला,महेंद्र सिंह यादव,विनोद जगताप,आलमगीर मंसूरी,श्याम यादव,दिनेश तंवर,रवि यादव,आकाश मालवीय,राहुल हार्डिया,रवि यादव,अभिषेक सेन,विनोद यादव,कमल बघेल,ओमप्रकाश बेडवाल,दानिश खान,भूपेंद्र केतके,भेरूसिंह चौहान,पी.के.उपाध्याय,दीपक चौधरी,जफर हुसैन,यशपाल यादव,यशपाल गेहलोत,राजीव शर्मा,विकास जोशी,विनोद वर्मा,सुनील सिंह अवधिया,धर्मेन्द्र कटारिया,पप्पू यादव,नितेश भारद्वाज आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।_

_ज्ञापन का वचन राजेश जोशी ने किया,संचालन राजू पाल ने किया,अंत में आभार गोलू सिरसीवाल ने माना।_

_यादव ने बताया की उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी,प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप सिंह इंदौरा,इंदौर जिला कांग्रेस के प्रभारी महेंद्र जोशी एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा के निर्देश पर किया गया।

1407 views