*तीर्थंकर श्रीसुपार्श्वनाथ भगवान का ज्ञानकल्याणक मनाया*

श्री नेमीनाथ नवरगं मण्डल के तत्वावधान मे छावनी स्थित श्री अनन्तनाथ जिनालय में तीर्थंकर श्री सुपार्श्वनाथ भगवान का ज्ञानकल्याणक प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलन, महाआरती एवं नन्दीमित्र सुकुमार मण्डल द्वारा भजन प्रस्तुति कर मनाया गया, मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एम के जैन एवं सुनिल बिलाला ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज को संयोगितागंज जैन समाज द्वारा श्री मनीष लुहाड़िया के सानिध्य मे सामूहिक सस्वर विनयांजलि अर्पित की गयी, श्री देवेन्द्र डोसी ने ज्ञानकल्याणक का महत्व बताया, कार्यक्रम का संचालन नरेश जैन ने किया ।
2211 views





