फरवरी में सरकार को GST से जबरदस्त कमाई

फरवरी में सरकार को GST से जबरदस्त कमाई*
सरकार को फरवरी 2024 में 1.68 लाख करोड़ रुपये GST कलेक्शन हुआ है। फरवरी 2023 से तुलना में यह 12.5 फीसदी अधिक है। तब सरकार को GST से 1.49 लाख करोड़ रुपये मिले थे। वित्त मंत्रालय का कहना है कि घरेलू लेनदेन की वजह से यह इजाफा हुआ। हालांकि एक महीना पहले के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में 4 हजार करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर देखें, तो यह लगातार 12वीं बार है, जब रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये अधिक रहा। एक महीने में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड अप्रैल 2023 के नाम है। उस समय सरकार को 1.87 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।

1340 views