मुश्किलों से घिरे Paytm Payments Bank को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग के लिए लगा 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना

मुश्किलों से घिरे Paytm Payments Bank को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग के लिए लगा 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना*
फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। One 97 Communications Ltd के मालिकाना हक वाली यूनिट पर यह जुर्माना मनी लॉन्ड्रिंग की वजह से लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च तक अपना कामकाज बंद करने का आदेश भी दिया है। विजय शेखर शर्मा भी पेमेंट्स बैंक से इस्तीफा दे चुके हैं।फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इस मामले की जानकारी देते कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल संस्थाओं ने अपनी गैरकानूनी कमाई को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में रखा और फिर उन्हें दूसरे खातों में ट्रांसफर किया।मिनिस्ट्री ने अपने बयान में कहा, ‘फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) ने , मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर जुर्माना लगाया है।’

2345 views