काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास मीट-मछली-मुर्गे की दुकानें अवैध घोषित, दो दर्जन से ज्यादा हुईं सील*
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की मीट-मछली और मुर्गे की दुकानों को शुक्रवार को अवैध घोषित करते हुए बंद करा दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने मंदिर से दो किलोमीटर परिधि में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए 26 दुकानों को बंद कराते हुए इन्हें सील कर दिया। नगर निगम की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस साल जनवरी में हुई नगर निगम सदन की बैठक में काशी विश्वनाथ मंदिर के दो किलोमीटर क्षेत्र में मांस बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था।






