आरएसएस से राजनीति की शुरुआत, शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री, सियासत का ‘सभ्य चेहरा’ थे मनोहर जोशी*
मनोहर जोशी के राजनीतिक करियर की शुरुआत आरएसएस के साथ हुई थी, लेकिन बाद में वे शिवसेना में शामिल हो गए थे। 1980 के दशक में मनोहर जोशी, शिवसेना के ताकतवर नेताओं में से एक बनकर उभरे थे और पार्टी संगठन पर अपनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। पूर्व लोकसभा स्पीकर और अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मनोहर जोशी 86 वर्ष के थे और बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को उनका निधन हो गया। मनोहर जोशी, शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के करीबी थे और शिवसेना के गठन में उनकी अहम भूमिका थी। हालांकि मनोहर जोशी ने कुछ साल पहले उद्धव ठाकरे की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी, जिसके बाद वे शिवसेना की राजनीति में हाशिए पर चले गए थे।






