केजरीवाल को चाहे गिरफ्तार कर लो, हम कांग्रेस के साथ गठबंधन से पीछे नहीं हटेंगे’, AAP ने बोला बीजेपी पर हमला*
2024 लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कई राज्यों में गठबंधन का फैसला लिया है। गठबंधन की बात जब से तय हुई है उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी यह दावा कर रही है कि अरविंद केजरीवाल को गठबंधन तोड़ने की धमकी दी जा रही है। दावा है कि अगर गठबंधन नहीं टूटा तो केजरीवाल गिरफ्तार हो जाएंगे।इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा, जब से आप और कांग्रेस गठबंधन की खबर आ रही है, तभी से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी तेज हो गई है। हमें सूचना है कि आने वाले दो से तीन दिन में सीबीआई मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी। सीबीआई आज केजरीवाल के नाम नोटिस भेज सकती है,सौरभ आगे बोले, भाजपा के लोग यह बात कह रहे हैं कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल को बाहर देखना चाहती है तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करे, अन्यथा केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाएगा।






