10 साल में काशी में बही विकास की गंगा’, बीएचयू में बोले पीएम मोदी

10 साल में काशी में बही विकास की गंगा’, बीएचयू में बोले पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे तो उसकी झलक भी देखी। पीएम मोदी के दो दिवसीय वाराणसी दौरे को लेकर भाजपाईयों में काफी खुशी का माहौल है। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी काशी को कई योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। पीएम मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए हुए है।काशी वासियों को लोकसभा चुनाव से पहले कई परियोजनाओं की सौगात भी दी। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।बीएचयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जिस काशी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है। ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है, गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

1407 views