सहकार से समृद्धि का संकल्प पूरा करने की ओर एक कदम’, सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का उद्घाटन कर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सहकार से समृद्धि का संकल्प पूरा करने की ओर एक कदम’, सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का उद्घाटन कर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में ई-पैक्स लॉन्च किया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत मंडपम विकसित भारत की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है। पीएम मोदी ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि करोड़ों महिलाएं आज देश में डेयरी और कृषि से जुड़ी हैं।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत मंडपम ‘विकसित भारत’ की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है। सहकार से समृद्धि का जो संकल्प देश ने लिया है, उसे साकार करने की दिशा में आज हम और आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कहा, “इसके तहत देश के कोने-कोने में हजारों वेयर हाउस बनाए जाएंगे, हजारों गोदाम बनाए जाएंगे। आज 18 हजार PACS के Computerisation का बड़ा काम भी पूरा हुआ है।”

1541 views