गुड़ी पड़वा पर टीना अंबानी ने किए खजराना गणेश के दर्शन
इंदौर। गुड़ी पड़वा के मौके पर मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं टीना अंबानी ने खजराना गणेश के दर्शन किए। इस दौरान शहर के उद्योगपति राजेश मेहता भी उनके साथ थे। टीना अंबानी ने हिंदू नव वर्ष पर बप्पा के दर्शन किए और विशेष पूजा की। मंदिर समिति ने उन्हें बप्पा की एक तस्वीर भी भेंट की। तस्वीर पाकर वो काफी खुश नजर आईं।
1902 views





