*बीकानेर के अग्रवाल के स्वामित्व वाले ब्रांड्स ने 2018 में रिकॉर्डतोड़ 7,042 करोड़ के नमकीन-मीठे बेच डाले*
बीकानेरी नमकीन का स्वाद मल्टीनेशनल कंपनियों पर भारी पड़ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक बीकानेर के तीन अग्रवाला परिवारों के स्वामित्व वाले ब्रांड्स ने साल 2018 में रिकॉर्ड 7,042 करोड़ रुपये (100 करोड़ डॉलर) के स्नैक्स बेचे. ये भारत के कुल पैक स्नैक्स मार्केट की एक चौथाई से अधिक की कमाई है.
नीलसन डाटा ने इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों के हवाले से बताया कि हल्दीराम, बीकाजी और बीकानेरवाला ने साल में 7,042 करोड़ रुपये की बिक्री की. आलू चिप्स (Potato Chips) जैसे पश्चिमी पैक्ड नमकीन के लिए बढ़ती उपभोक्ता पसंद की बदौलत इन तीनों ने पिछले साल करीब 1500 करोड़ की बिक्री बढ़ाई है. इससे, पश्चिमी राजस्थान के अग्रवाल परिवार को पेप्सिको और ITC जैसी बाहरी कंपनियों को बाहर करने में मदद मिली.
*हल्कीराम ने पेप्सिको को छोड़ा था पीछे*
हल्दीराम ने दो साल पहले भारत के शीर्ष स्नैक्स निर्माता के रूप में पेप्सिको को पीछे छोड़ दिया और 2018 में 5,532 करोड़ रुपए के उत्पाद बेचे. कंपनी की तीन भौगोलिक इकाईयां हैं, जिनमें नोर्थ में हल्दीराम मैन्युफैक्चरिंग, वेस्ट और साउथ में हल्दीराम फूड और ईस्ट में हल्दीराम भुजियावाल हैं.






