*माल्या राशन-पानी पर हर सप्ताह खर्च करते हैं ₹90,000: कोर्ट में बैंक*
भगोड़े अपराधी विजय माल्या के ब्रिटेन में आईसीआईसीआई बैंक खाते में रखे ₹2.3 करोड़ ज़ब्त करने की कोशिश कर रहे भारतीय बैंकों ने लंदन कोर्ट में बताया कि माल्या हर सप्ताह राशन-पानी पर ₹90,000 खर्च करते हैं। बैंकों ने कहा कि माल्या ‘ऐश की ज़िंदगी’ बिता रहे हैं और उन्हें किंगफिशर बीयर यूरोप से हर माह ₹6.80 लाख मिलते हैं।
1494 views





