*प्रवीण कक्कड़, अश्विनी शर्मा , प्रतीक जोशी तीनो को दिल्ली ले जाएगी टीम*
इंदौर /भोपाल – मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ उनके करीबी अश्विनी शर्मा प्रतीक जोशी तीनो के करीब 50 से अधिक ठिकानों पर करोड़ो रूपये मिलने के बाद अब आयकर की टीम तीनो को दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रही है । जहाँ तीनो से पूछताछ होगी ….जिसमे कई राज सामने आएंगे ।
अश्विनी शर्मा व प्रतीक जोशी को भोपाल से जैसे ही ले जाने की तैयारी हुई है वाह प्रदेश की पुलिस और सीआरपीएफ आमने सामने हो गए है । बताया जा रहा है कि प्रदेश की पुलिस दोनों को लेकर जाने में आपत्ति ले रही है । यही स्थिति कुछ देर में इंदौर में भी बन सकती है । क्योंकि जब धनकुबेरों को ले जाया जाएगा तब विवाद जरूर होगा ।






