विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए चिंता का विषय:अखिलेश यादव*
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को भाजपा के लिए चिंता का विषय करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इन नतीजों सेविपक्ष का इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस और मजबूत होगा। अखिलेश ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि हाल ही में जो चुनाव परिणाम आए हैं, इससे मैं समझता हूं कि इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। इस गठबंधन से जनता को और उम्मीद बढ़ेगी कि उसे और मजबूत कैसे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हाल मेंजो परिणाम आए हैं। वे भाजपा के लिए चिंता का विषय होने चाहिए। हो सकता है कि लोगों को लगे कि मैं यह क्या बात कह रहा हूं, लेकिन भाजपा के लिए चिंता इस बात की होनी चाहिए क्योंकि जनता का मूड परिवर्तन का है।






