भाजपा को एकजुटता दिखाने के लिए 17 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की होगी बैठक,सभी नेता होंगे शामिल

भाजपा को एकजुटता दिखाने के लिए 17 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की होगी बैठक,सभी नेता होंगे शामिल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने का प्रयास अब 17 दिसंबर को किया जाएगा। पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फिर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जब इस विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार ने कांग्रेस की ओर से मुकर्रर तारीख छह दिसंबर को लेकर दूरी बना ली तो बैठक रद्द करनी पड़ी। अब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर सामने आए और उन्होंने ममता बनर्जी की नाराजगी के सवाल पर सीधे-सीधे जानकारी दी। राजद सुप्रीमो के बयान के बाद स्पष्ट हो गया कि इंडी एलांयस की बैठक में सीएम नीतीश कुमार भी रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि इंडी एलायंस की बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इस गठबंधन के प्रमुख नेताओं की औपचारिक समन्वय बैठक होगी।

1340 views