क्रिकेटर रोहित शर्मा बल्लेबाज की सूची में पहुंचे छठे स्थान पर*
मौजूदा विश्वकप में शानदार लय में चल रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी नवीनतम रैंकिंग में पांच स्थान के सुधार के साथ बल्लेबाजों की सूची में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी खेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 63 गेंद में 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक लगातार दो शतकीय पारियों (श्रीलंका के खिलाफ 100 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 ) के बाद छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने साथी रासी वानडर को चौथे स्थान पर खिसका दिया।






