बीएसएनएल ने अपने 22लाख बंद पड़े सिम को दोबारा चालू करने के लिए ग्राहकों को दिया सस्ता प्लान

बीएसएनएल ने अपने 22लाख बंद पड़े सिम को दोबारा चालू करने के लिए ग्राहकों को दिया सस्ता प्लान*
भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने 22 लाख बंद सिम को दोबारा चालू कराने के लिए ग्राहकों को सस्ता रीचार्ज ऑफर दिया है। इसके तहत स्पेशल टैरिफ वाउचर 124 रुपये से रीचार्ज करने पर 100 एसएमएस के साथ 124 मिनट किसी भी नेटवर्क पर काले के लिए मिलेंगे। इसकी वैधता 180 दिन यानी छह माह रहेगी। मतलब 20.66 रुपये हर माह के खर्च पर आप अपना नंबर दोबारा सक्रिय कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में एसटीवी 124 के साथ ही दो अन्य प्लान बीएसएनल के 22 लाख बंद सिम के लिए ‘संजीवनी’ साबित हो सकते हैं। महाप्रबंधक (जीएम) मार्केटिंग बीएसएनएल जफर इकबाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में भारत ड संचार निगम लिमिटेड के करीब 22 व लाख सिमकार्ड कई महीनों से बंद हैं। उपभोक्ताओं ने ये सिम अपने फोन में लगा रखे हैं, लेकिन उसका रीचार्ज नहीं करवा रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि रीचार्ज प्लान महंगे हो गए हैं। इसके दृष्टिगत बीएसएनएल ने इन ग्राहकों को अपने बंद नंबर को दोबारा चालू कराने के लिए तीन तरह के प्लान जारी किए हैं। एसटीवी 124 के अलावा छह माह का एक और प्लान है। अब बंद नंबरों पर 242 रुपये से रीचार्ज करने पर इतने ही मिनट हर नेटवर्क पर बात करने के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा एसटीवी 456 से रीचार्ज करने पर इसकी वैधता सालभर रहेगी।

1541 views