यूपी में नए बजट की तैयारी शुरू,अफसरों को दिए सख्त निर्देश,आंकड़ों में न हो गलती:सीएम*
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए बजट की तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को वित्तमंत्री के बजट भाषण के लिए बजट सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बजट भाषण में शामिल आंकड़ों व तथ्यों को शून्य त्रुटि के साथ तैयार करने के लिए सभी विभागों से कहा गया है। इसके तहत प्रशासकीय विभाग विभागीय योजनाओं व उपलब्धियों का विवरण पांच पेज में तैयार करेंगे।विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि बजट भाषण के लिए तथ्य तैयार करते समय राज्य सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं, फ्लैगशिप योजनाओं और नई योजनाओं को खासतौर पर शामिल किया जाए।






