अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स की संपन्न हुई ऐतिहासिक कांफ्रेंस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती एवं फेडरेशन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

इंदौर, 16 अक्टूबर । अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स की संपन्न हुई ऐतिहासिक कांफ्रेंस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती एवं फेडरेशन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।सम्मान समारोह भण्डारी रिसोर्ट पर प्राइम ग्रुप इंदौर द्वारा आयोजित किया गया ।संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने कहा कि फेडरेशन की स्थापना से लेकर आज तक की इस सर्वश्रेष्ठ कांफ्रेंस के लिए नरेंद्र संचेती एवं पूरी टीम को ख़ूब ख़ूब बधाई एवं अभिनंदन करते हैं ।
संरक्षक दिलीप सी जैन, डॉ नरेंद्र धाकड और राजेंद्र सुराणा ने इसे अद्वितीय कांफ्रेंस बतलाते हुए ख़ूब ख़ूब सराहना की।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष जैन एवं राजेंद्र जैन ने कहा कि कांफ्रेंस अपने उद्देश्यों को लेकर बहुत सारगर्भित रही।
इस अवसर पर फेडरेशन पदाधिकारी कार्याध्यक्ष अभय बाफना,चेयरमैन कमलेश कोठारी,महासचिव नरेंद्र भण्डारी, जिनेश्वर जैन,उपाध्यक्ष अखिल चौधरी, कल्पना पटवा,कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र नाहर,प्रचार सचिव बाफना, म पृ रीजन चेयरमैन तरुण क़ीमती, गणधर संपादक शैलेंद्र जैन का सम्मान ग्रुप अध्यक्ष राजेंद्र गांधी, पवन चौरडिया,बहादुर सिंह धाकड सहित सभी पदाधिकारियों ने किया ।संचालन किरण सिरोलिया ने किया।आभार तेजसिंह मारू ने व्यक्त किया ।

1139 views